IPL के रोबोट डॉग का नाम 'चंपक' रखने पर BCCI को दिल्ली HC से मिला नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने आईपीएल-2025 में रोबोट डॉग का नाम 'चंपक' रखने पर दिल्ली प्रेस की ट्रेडमार्क उल्लंघन याचिका पर बीसीसीआई को नोटिस जारी किया है। पत्रिका के अनुसार, बीसीसीआई ने उनकी मैगज़ीन 'चंपक' का नाम इस्तेमाल किया। बकौल बीसीसीआई, 'चंपक' फूल का नाम है और रोबोट डॉग का नाम धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पात्र से जुड़ा है।