IPL नीलामीकर्ता मल्लिका सागर ने बिना DC की बोली देखे RCB को बेचा खिलाड़ी
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन संचालित करने वालीं मल्लिका सागर ने दिल्ली कैपिटल्स की बोली बिना देखे यूपी के बल्लेबाज़ स्वास्तिक चिकारा को आरसीबी को बेच दिया। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स का प्रबंधन मल्लिका से यह कहता दिखा कि उन्होंने भी बोली लगाई है। हालांकि, आरसीबी ने उन्हें बताया कि मल्लिका ने खिलाड़ी को पहले ही बेच दिया है।