IPL में CSK के खिलाफ पहले बैटिंग करना चाहते थे संजू सैमसन, बाद में बदला फैसला
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा है कि मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में उनका पहले बल्लेबाज़ी करने का मन था लेकिन उन्होंने टारगेट का पीछा करने का फैसला किया ताकि टीम की कमज़ोरी छिपे नहीं। उन्होंने कहा, "इस गेम में आप छिप नहीं सकते हैं। मैंने चुनौतियों का सामना करने का फैसला किया।"