IPL में MI के लिए सर्वाधिक सीज़न में 500+ रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने सूर्यकुमार
मुंबई इंडियंस (एमआई) के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में 500 से अधिक रन बना लिए हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल में एमआई के लिए सर्वाधिक सीज़न (3) में 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर और क्विंटन डिकॉक ने 2-2 सीज़न में एमआई के लिए 500 से अधिक रन बनाए हैं।