IPL में RCB ने जैकब बेथेल की जगह टिम साइफर्ट को किया टीम में शामिल
आरसीबी ने इंग्लैंड के जैकब बेथेल की जगह न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ टिम साइफर्ट को आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। बेथेल 24 मई तक आरसीबी के लिए खेलेंगे और उसके बाद साइफर्ट टीम से जुड़ेंगे। साइफर्ट ने अब तक 262 टी20 मैचों में 133.07 के स्ट्राइक रेट से 5,862 रन बनाए हैं।