IPL में अर्शदीप ने एक पारी में लुटाए 68 रन, अनचाहा रिकॉर्ड किया अपने नाम
आईपीएल-2026 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 68 रन लुटाए। यह आईपीएल के इतिहास में उनका सबसे खराब गेंदबाज़ी प्रदर्शन रहा है। इससे पहले उनका गेंदबाज़ी का सबसे खराब प्रदर्शन 2023 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ आया था जिसमें उन्होंने 66 रन लुटाए थे।