दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बल्लेबाज़ केएल राहुल ने शनिवार को आईपीएल में 47 गेंदों पर अपना सबसे तेज़ शतक जड़ा। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल-2026 में 152*(67) रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के और 16 चौके जड़े। आईपीएल में यह केएल राहुल का छठा शतक है जबकि डीसी के लिए यह उनका दूसरा शतक है।