IPL में कैसा रहा है CSK और MI का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड?
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) अब तक 39 बार आमने-सामने आई हैं। इसमें एमआई ने 21 बार जीत दर्ज की है जबकि सीएसके 18 बार विजेता रही है। आखिरी बार दोनों टीमों के बीच 20 अप्रैल, 2025 को मैच खेला गया था जिसमें एमआई ने सीएसके को 9 विकेट से हरा दिया था।