IPL में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 में से सिर्फ 1 मैच जीत पाई है राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से 6 मैचों में जीटी को जीत मिली है जबकि आरआर सिर्फ एक मैच जीत पाई है। आईपीएल 2025 में सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आरआर का मुकाबला जीटी के साथ होगा।