IPL में ठोकी पहली फिफ्टी, फिर किया धोनी जैसा गन सेलिब्रेशन; कार्तिक शर्मा का वीडियो वायरल
एमआई के खिलाफ शनिवार को हुए मैच में सीएसके के कार्तिक शर्मा ने आईपीएल में अपना पहला पचासा जड़ा और एमएस धोनी की तरह गनशॉट पोज़ देकर सेलिब्रेट किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। गौरतलब है कि 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी के बाद धोनी ने गनशॉट जेस्चर के साथ सेलिब्रेट किया था।