IPL में तीसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने आर अश्विन
पंजाब किंग्स के खिलाफ 2-विकेट लेते ही सीएसके के स्पिनर आर अश्विन आईपीएल के इतिहास में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। अश्विन के अब 217 आईपीएल मैचों में 185 विकेट हो गए हैं। गौरतलब है कि इस सूची में पहले स्थान पर युजवेंद्र चहल (206 विकेट) हैं जबकि दूसरे स्थान पर पीयूष चावला (192 विकेट) हैं।