बीसीसीआई की बैठक में फैसला लिया गया है कि आईपीएल 2025 में आईसीसी की अचार संहिता का पालन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल में अब से लेवल वन, टू और थ्री के उल्लघंन के लिए आईसीसी द्वारा स्वीकृत जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, आईपीएल में अब आईसीसी नियमों के अनुसार खेल की शर्तों का पालन किया जाएगा।