IPL में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर टेबल टॉपर बनी पंजाब किंग्स
आईपीएल 2025 में सोमवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर अपनी जगह पक्की कर ली है। एमआई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 185 रनों का लक्ष्य दिया जिसे पीबीकेएस ने 9 गेंद शेष रहते चेज़ कर लिया। गौरतलब है, पीबीकेएस ने 14 मैचों में से 9 जीते हैं।