IPL में मुझे बतौर कप्तान बहुत कुछ सीखने को मिला: शुभमन गिल
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20I सीरीज के लिए भारतीय टीम के कप्तान बनाए गए शुभमन गिल ने कहा है, "आईपीएल में पहली बार कप्तानी करने पर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।" उन्होंने कहा, "एक कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि आप टीम के खिलाड़ियों को मानसिक तौर पर कैसे तैयार करते हैं।"