IPL में वाइड गेंदों के आकलन के लिए हॉक-आई तकनीक का होगा इस्तेमाल

आईपीएल-2025 में ऑफ स्टंप के बाहर और बल्लेबाज़ के सिर के ऊपर से जाने वाली वाइड गेंदों का फैसला हॉक-आई तकनीक के ज़रिए होगा। फैसले को गुरुवार को मंज़ूरी दे दी गई और मुंबई में हुई मीटिंग के दौरान सभी टीमों के कप्तानों को इसकी जानकारी दे दी गई है। गौरतलब है, आईपीएल-2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी।

Load More