IPL में शराब व तंबाकू के विज्ञापन पर लगे रोक, तंबाकू से सालाना होती हैं 14 लाख मौतें: सरकार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल को सरोगेट विज्ञापनों समेत तंबाकू और शराब के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल को लिखे पत्र में स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक अतुल गोयल ने कहा, "हम दुनियाभर में तंबाकू से संबंधित मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इससे सालाना लगभग 14 लाख मौतें होती हैं।"