IPL में सचिन-सहवाग समेत कौन हैं ईशान किशन के 5 पसंदीदा ओपनिंग पार्टनर? उन्होंने बताए नाम
आईपीएल 2025 में सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए खेल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन ने अपने पसंदीदा 5 ओपनिंग पार्टनर्स के नाम बताए हैं। बकौल किशन, वह वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, शुभमन गिल व अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करना पसंद करेंगे। किशन ने बताया कि भारत में वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) की पिच पर खेलना उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद है।