IPL मैच के दौरान ₹50 का चिप्स का पैकेट ₹100 में बेचा गया, वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल के दौरान ₹50 का चिप्स का पैकेट ₹100 में बेचा जा रहा जिसका वीडियो वायरल हुआ है। मैच देखने आया दर्शक वीडियो में चिप्स के पैकेट पर लगा ₹100 का स्टिकर हटाते दिख रहा है। इससे बहस छिड़ गई और लोगों ने विक्रेताओं पर बाहर से लाए गए खाने पर प्रतिबंध के कारण अधिक कीमत वसूलने का आरोप लगाया।