IPL मैच में पहलगाम आतंकी हमलों के पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि
आईपीएल 2025 के मैच में बुधवार को मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। मैच में टॉस के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा, "मैं इस कायरना हमले की निंदा करता हूं और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"