IPL मैच स्टेडियम में देखने का है प्लान तो जान लीजिए किन चीज़ों को साथ ले जाने की है मनाही
फैन्स को आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम के अंदर बोतल, लाइटर, टिन/डिब्बे, संगीत वाद्ययंत्र, ज्वलनशील, जहरीले, अवैध या खतरनाक पदार्थ, धातु के कंटेनर, पटाखे, हथियार, हेलमेट और बैग ले जाने की मनाही है। इसके अलावा वे सामान जो दूसरों को खतरे में डाल सकते हैं, उनकी भी अनुमति नहीं है। फैन्स स्टेडियम के अंदर खाना नहीं ले जा सकते हैं।