भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल) में अंतिम बार खेलने की तैयारी रहे हैं और इस टी20 लीग के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास पर फैसला करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर क्रिकेट टीम की ओर से खेलने वाले 38 वर्षीय कार्तिक 2008 से आईपीएल के सभी 16 सत्र में खेले हैं।