IPO खुलने से पहले लीला होटल्स ने ऐंकर निवेशकों से जुटाए ₹1,575 करोड़
'द लीला' होटल्स की पेरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर ने आईपीओ खुलने से पहले अपने ऐंकर निवेशकों से ₹1,575 करोड़ जुटाए हैं। कंपनी ने शेयर बाज़ारों को बताया है कि उसने ऐंकर निवेशकों को ₹435 प्रति शेयर की दर से 3.62 करोड़ इक्विटी शेयरों के एलोकेशन को अंतिम रूप दिया है। कंपनी का आईपीओ 26 मई से 28 मई तक खुलेगा।