IPO ने लिस्टिंग के साथ ही कराया नुकसान, शेयर बेचने की होड़; ₹201 पर आया भाव
Indiqube Spaces का शेयर बुधवार को एनएसई पर ₹216 पर लिस्ट हुआ जो इसके आईपीओ प्राइस ₹237 से 8.86% कम है। वहीं, बीएसई पर यह ₹218.70 पर लिस्ट हुआ जो इश्यू प्राइस से 7.7% कम था। बाद में यह शेयर अपने आईपीओ प्राइस से 14% तक टूट गया और यह ₹201.55 तक आ गया था।