IPO लाने की तैयारी में अरबपति सुनील मित्तल! एयरटेल की इस कंपनी का है इश्यू
अरबपति सुनील मित्तल की कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी ने अपनी मोबाइल मनी यूनिट को शेयर बाज़ार में उतारने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय दिग्गज सिटीग्रुप आईएनसी से संपर्क किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह आईपीओ 2026 तक लाया जा सकता है और इसका वैल्यूएशन $4 बिलियन से अधिक हो सकता है।