IPO लाने के लिए तैयार 50% स्टार्टअप घाटे में हैं, ₹12,000 करोड़ का है कुल लॉस: रिपोर्ट
फाइनेंशियल एक्सप्रेस द्वारा ट्रैक किए गए आईपीओ लाने के लिए तैयार 42 भारतीय स्टार्टअप्स में से 21 ऐसे हैं जो घाटे में हैं। बकौल रिपोर्ट, घाटे में चल रहे स्टार्टअप्स में फिज़िक्सवाला, मीशो, फ्लिपकार्ट, शिप्रॉकेट, शैडोफैक्स, पेयू, फोनपे, इनोविटी, ज़ेप्टो, लिशियस, वेकफिट, क्योरफूड्स, रेबेल फूड्स आदि शामिल हैं। इन 21 स्टार्टअप्स का घाटा कुल मिलाकर ₹12,000 करोड़ से अधिक है।