IPO लाने से पहले लेंसकार्ट ने बदला अपना नाम, जानें क्यों
आईवियर ब्रैंड लेंसकार्ट ने खुद को एक पब्लिक कंपनी में बदल लिया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों द्वारा पारित एक विशेष प्रस्ताव के माध्यम से अपने रजिस्टर्ड नाम को लेंसकार्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से बदलकर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड कर दिया है। गौरतलब है कि लेंसकार्ट संभावित $10 बिलियन वैल्यूएशन पर $1 बिलियन का आईपीओ लाने पर विचार कर रही है।