IPO लॉन्च करने से पहले फ्लिपकार्ट का बड़ा कदम, सिंगापुर से भारत शिफ्ट होगा हेडक्वॉर्टर
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने आईपीओ लॉन्च करने से पहले कंपनी का हेडक्वॉर्टर सिंगापुर से भारत में शिफ्ट करने का फैसला किया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णय कंपनी की देश के प्रति गहरी और अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "भारत सरकार की सशक्त सोच व व्यापार को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों से...हम बेहद प्रेरित हैं।"