हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओयो की पैरेंट कंपनी ओरावेल स्टेज लिमिटेड ने अपना नाम बदलकर प्रिज़्म लाइफ कर लिया है। यह नाम वैश्विक स्तर पर आयोजित पब्लिक नेमिंग प्रतियोगिता के ज़रिए चुना गया जिसमें 6,000 से ज़्यादा एंट्रीज़ आई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओयो को नए आईपीओ फाइलिंग के लिए बोर्ड की मंज़ूरी मिल चुकी है।