IPO से पहले धमाल; 1 माह में 30% उछले HDB फाइनेंशियल के शेयर्स, SEBI की मंज़ूरी का इंतज़ार
एचडीएफसी बैंक की सहयोगी कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज़ के शेयर बिना स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हुए भी पिछले एक महीने में 30% चढ़ गए हैं। इस उछाल के पीछे सेबी से आईपीओ मंज़ूरी मिलने की उम्मीद है। एचडीबी फाइनेंशियल जल्द ₹12,500 करोड़ का आईपीओ लाने वाली है जिसमें ₹2,500 करोड़ नए शेयर जारी होंगे।