IPO हो तो ऐसा, इश्यू प्राइस से 78% चढ़ा भाव; आज स्टॉक 9.6% उछला
एनएसडीएल के शेयर की कीमतों में सोमवार को दोबारा तेज़ी देखने को मिली और इसका भाव 9.6% उछलकर ₹1,425 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। लगातार चौथे कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों में तेज़ी दिखी। बीते हफ्ते बीएसई पर लिस्ट हुए एनएसडीएल के शेयर ने आईपीओ में दांव लगाने वाले निवेशकों को अब तक 78% का रिटर्न दिया है।