आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया है। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता सीआईडी और एसीबी के डीजी का प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, इससे पहले डीजीपी के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को अब झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है।