राजस्थान कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी का 3 साल के लिए डिमोशन किया गया है। राजस्थान कार्मिक विभाग के अनुसार, यह आदेश 18 दिसंबर 2024 से लागू माना जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, राजस्थान में पहली बार आईपीएस अधिकारी का डिमोशन हुआ है। माना जा रहा है कि 2 शादियां करने को लेकर उन पर कार्रवाई हुई है।