IPS अधिकारी पर लगा हरियाणा में 7 महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण का आरोप, CM को लिखा पत्र
जींद (हरियाणा) के एसपी व आईपीएस अधिकारी सुमित कुमार पर 7 महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण का आरोप लगा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम लिखी एक चिट्ठी में अधिकारी पर एक महिला पुलिस अधिकारी संग मिलकर संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया गया है। चिट्ठी में लिखा है, "कार्रवाई नहीं हुई तो...खुदकुशी के अलावा समाधान नहीं।"