IPS अधिकारी बनकर घूमते हुए पकड़े गए बिहार के लड़के का ₹2 लाख की ठगी का दावा निकला फर्ज़ी
जमुई (बिहार) में बीते दिनों आईपीएस अधिकारी बनकर घूमते हुए पकड़े गए एक 18-वर्षीय लड़के ने खुद नाप देकर वर्दी बनवाई थी। लड़के ने कहा था कि एक शख्स ने ₹2 लाख लेकर उसे आईपीएस अधिकारी बनाने को कहा था। बकौल पुलिस, लड़के के मामा ने उसे रुपए देने से इनकार किया है और उसके बताए मोबाइल नंबर्स बंद हैं।