IPS अधिकारी वितुल कुमार बनाए गए CRPF के नए महानिदेशक
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी वितुल कुमार को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। वह अनीश दयाल सिंह की जगह लेंगे जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। सितंबर 2024 में वितुल कुमार को सीआरपीएफ का विशेष महानिदेशक बनाया गया था।