आईपीएस अधिकारी आलोक रंजन को शनिवार को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का निदेशक नियुक्त किया गया। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी रंजन को 30 जून 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक के कार्यकाल के लिए एनसीआरबी का निदेशक बनाया गया है। वहीं, आईपीएस अधिकारी अमित गर्ग को हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।