IRCTC ने नई वेबसाइट का बीटा वर्ज़न (https://www.irctc.co.in/eticket/) लॉन्च कर दिया है जो आज रात 9-बजे से लाइव हो गया है। नई वेबसाइट में आसान इंटरफेस, कम स्टेप्स में टिकट बुकिंग, सभी श्रेणियों की सीट उपलब्धता एक साथ देखने और यात्रियों की जानकारी सेव रखने जैसे बदलाव किए गए हैं। फिलहाल, इसे सुझाव लेने के लिए जारी किया गया है।