IRCTC की नई वेबसाइट पर मिलेंगी क्या-क्या खास सुविधाएं?
15 जुलाई तक IRCTC की नई और अपग्रेडेड वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। रेलवे का दावा है कि इससे तत्काल टिकट बुकिंग, कैप्चा की परेशानी, OTP में देरी और वेबसाइट क्रैश जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। वहीं, यात्रियों को तेज़ बुकिंग प्रक्रिया, तत्काल टिकट की स्थिति से जुड़ी ज़्यादा स्पष्ट जानकारी और सीट चुनने का विकल्प मिल सकता है।