IRCTC ने प्राइवेट ट्रेनों की देरी पर यात्रियों को मिलने वाला हर्जाना किया बंद: RTI
आईआरसीटीसी ने 5-साल पहले प्राइवेट ट्रेनों के विलंब पर यात्रियों को हर्जाना देने की योजना को फरवरी 2024 में बंद कर दिया है जिसका खुलासा एक आरटीआई से हुआ। वहीं, आईआरसीटीसी ने इसे बंद करने का कारण बताने से इनकार कर दिया है। आईआरसीटीसी ने 2019-20 में ₹1.78 लाख, 2021-22 में ₹96,000, 2022-23 में ₹7.74 लाख का हर्जाना दिया है।