IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में हुए पेश लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव शनिवार को दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। मामले के 9 आरोपियों को उनके खिलाफ गठित आरोप पढ़कर सुनाया जाना था लेकिन चार्ज फ्रेमिंग की औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।