IREDA को QIP के ज़रिए ₹4,500 करोड़ जुटाने की मिली मंज़ूरी, सरकार बेचेगी 7% हिस्सेदारी
डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट ऐंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (डीआईपीएएम) ने क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के ज़रिए इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (आईआरईडीए) को ₹4,500 करोड़ जुटाने की मंज़ूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने कंपनी में अपनी 7% हिस्सेदारी बेचने का फैसला लिया है। कंपनी के शेयर बुधवार को मामूली गिरावट के साथ एनएसई पर ₹227.37 पर बंद हुए।