IRFC के शेयरों में आज आया 9% तक का उछाल, बनाया रिकॉर्ड हाई
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईआरएफसी) के शेयरों में सोमवार सुबह काराबोर के दौरान 9% तक का उछाल देखा गया। बीएसई पर सोमवार सुबह आईआरएफसी के शेयर ₹192.70 पर खुले और ₹206 तक चढ़कर अपना रिकॉर्ड हाई बनाया। बीएसई के डेटा के अनुसार, पिछले एक साल में आईआरएफसी के शेयरों ने 460% से अधिक का रिटर्न दिया है।