IRTS अफसर ने ₹25,000 बजट में अच्छा मोबाइल खरीदने को लेकर मांगी सलाह; लोगों ने किए कमेंट
झांसी में कार्यरत इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (आईआरटीएस) के सीनियर अधिकारी जे. संजय कुमार ने X पर लिखा है, "क्या कोई मुझे एक अच्छा मोबाइल सजेस्ट कर सकता है? मेरा बजट ₹20,000-₹25,000 है।" एक यूज़र ने लिखा, "सर, यह राजा की क्वॉलिटी नहीं है।" वहीं, एक अन्य यूज़र ने लिखा, "₹20,000 में 3 साल पुराना आईफोन-12 चाहिए तो बोलिए😜।"