ISI के लिए जासूसी करने वाला शख्स राजस्थान में हुआ गिरफ्तार

राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर निवासी पठान खान को पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पठान खान 2013 में पाकिस्तान गया था और वहीं उसे जासूसी की ट्रेनिंग दी गई थी। पठान खान ने बताया कि उसने देश से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ शेयर की है।

Load More