ISI-फंडेड आतंकी संगठन TTH से जुड़े हैं RSS ऑफिस पर हमले को लेकर गिरफ्तार आरोपी: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रांची में RSS ऑफिस पर हमले को लेकर गिरफ्तार तीनों आरोपी ISI फंडेड 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' (टीटीएच) से जुड़े थे। बकौल रिपोर्ट्स, वे बॉटिम-वॉट्सऐप के ज़रिए हैंडलर्स के संपर्क में थे और उन्होंने पेट्रोल बम हमले का वीडियो बनाकर हैंडलर को भेजा था। आरोपी सैफ और अमन अंसारी को पाकिस्तानी नागरिक शाहबाज़ राणा ने कट्टरपंथी बनाया था।