ISIS जॉइन करना चाहता था मुंबई में नाम-धर्म पूछकर सुरक्षागार्ड्स पर हमला करने वाला शख्स
मुंबई में दो सुरक्षागार्ड्स से उनका नाम-धर्म पूछकर उन्हें कलमा पढ़ने के लिए कहने वाला हमलावर ज़ुबेर अंसारी (31) कई साल तक अमेरिका में रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच टीमों को हाथ से लिखे उसके नोट मिले हैं जिनमें उसने आईएसआईएस में शामिल होने की इच्छा जताई है और हमले को इस दिशा में अपना 'पहला कदम' बताया है।