Israel:UNSC में पास हुआ इजरायल-हमास युद्धविराम पर प्रस्ताव, इस देश ने नहीं किया समर्थन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को गाजा में इजरायल और हमास के बीच आठ महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से अपने पहले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।अमेरिका समर्थित युद्धविराम प्रस्ताव की घोषणा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की। अमेरिका का कहना है कि इजरायल ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।