ISRO के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन का 83 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में हुआ निधन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष व अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉक्टर के कस्तूरीरंगन का शुक्रवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। डॉक्टर कस्तूरीरंगन 1994-2003 तक इसरो के अध्यक्ष रहे और उनके कार्यकाल में भारत ने दूरसंवेदी उपग्रहों और संचार उपग्रहों के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।