ISRO कल स्पेडेक्स मिशन के तहत पूरी करेगा सैटेलाइट्स की डॉकिंग प्रक्रिया
इसरो ने पिछले हफ्ते स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पेडेक्स) मिशन लॉन्च किया था जिसके तहत चेज़र और टारगेट सैटेलाइट को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा गया। अब इसरो मंगलवार को इन दोनों सैटेलाइट्स की डॉकिंग प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास करेगा। सैटेलाइट्स में लगे कैमरे और सेंसर डॉकिंग प्रक्रिया को रिकॉर्ड करेंगे जिससे वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इसकी समीक्षा करेंगे।