ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, चेयरमैन को भेजा गया ईमेल
बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुख्यालय को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ई-मेल के ज़रिए से दी गई जिसके बाद पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमें जांच-पड़ताल कर रही हैं। बताया जा रहा है कि धमकी भरा ये ईमेल ISRO के चेयरमैन डॉ वी नारायणन के ऑफिस को भेजा गया था।